झांकी निर्माण के लिए मिल संगठनों को सौंपे 2-2 लाख के चेक

इंदौर. नगर निगम महापौर और सामान्य प्रशासन प्रभारी ने आज मिलों की झांकी निर्माण समितियों को दो-दो लाख रुपए के चेक सौंप दिए. नगर निगम द्वारा प्रतिवर्ष गणेश विसर्जन चल समारोह के लिए झांकी निर्माण हेतु पांचों मिल संगठन को सहायता राशि दी जाती है.

सामान्य प्रशासन प्रभारी नंदकिशोर पहाड़िया ने बताया कि अनंत चतुर्दशी पर शहर के मिल मजदूरों द्वारा ऐतिहासिक एवं गौरवशाली परंपरा जीवित रखने के लिए झांकियों का निर्माण किया जाता है. महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा इंदौर की हुकमचंद मिल, स्वदेशी मिल, कल्याण मिल, मालवा मिल एवं राजकुमार मिल झांकी निर्माण हेतु नगर निगम की ओर से 2-2 लाख रुपए के चेक मिल प्रतिनिधियों को सौंपे गए हैं. इस मौके पार्षद संध्या यादव, सोनाली धारकर मिल संगठन के नरेंद्र श्रीवंश, कन्हैयालाल मरमट, हरनाम सिंह धारीवाल, कैलाश कुशवाह, दिलीप माथुर एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे.

Next Post

मेस व्यवस्था और मेडिकल सुविधा को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन 

Wed Sep 9 , 2026
इंदौर. सेज यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल की मेस में भोजन में बार-बार कीड़े मिलने की शिकायत को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन किया. देवेश गुर्जर के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में छात्राओं ने भी बड़ी संख्या में शामिल होकर मेस व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग उठाई. छात्राओं […]

You May Like