साले ने कुल्हाड़ी मारकर जीजा को उतार मौत के घाट

छिदवाड़ा। चांद थाना क्षेत्र के ग्राम सालई के रहने वाले युवक ने बीती रात अपने ही जीजा को कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी अनुसार संजू पिता सुमरलाल उइके उम्र 35 वर्ष रामपुरी टोला का रहने वाला है। वह अपने जीजा मुकेश पिता धूरसिंग इवनाती उम्र 35 वर्ष सलाई छिंदी के साथ रह रहा है। आए दिन जीजा से उसके विवाद हो रहा था। बीती रात भी उसका अपने जीजजा से आपसी विवाद हुआ। इसके बाद दोनों में जमकर गाली गलोच हो गई। साले ने आव देखा न ताव गुस्से में अपने जीजा पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इस घटना में जीजा की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। इधर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Next Post

राष्ट्रपति ने सेना व नौसेना प्रमुख सहित 31 अधिकारियों को परम विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किए

Fri Jul 19 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली 19 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी सहित 31 वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को शुक्रवार को परम विशिष्ट सेवा पदकों से सम्मानित किया । […]

You May Like