जनसुनवाई में ‘जेन जी’ का हल्लाबोल, SDM कामिनी ठाकुर ने एक घंटे तक सुनी युवाओं की समस्याएं

आमला। जनसुनवाई में मंगलवार को ग्राम पंचायत अंबाडा के युवाओं ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जोरदार तरीके से अपनी आवाज उठाई। युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए SDM कामिनी ठाकुर ने करीब एक घंटे तक उनकी बात सुनी और समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया।युवाओं एवं ग्रामवासियों ने आवेदन के माध्यम से नल-जल व्यवस्था, खेल मैदान, पंचायत के पास जर्जर मंच की छत, सड़क पर जलभराव एवं श्मशान घाट से जुड़ी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं।

पानी के लिये तरस रहे ग्रामीण ग्रामवासियों ने बताया कि गांव में नियमित पेयजल की समस्या बनी हुई है। वहीं बच्चों और युवाओं के लिए खेल मैदान की मांग लंबे समय से की जा रही है। इसके लिए रकबा 174/1, माता जी के मंदिर के पास की भूमि चिन्हित की गई है, जिस पर खेल मैदान विकसित करने की मांग की गई।इसके अलावा पंचायत के पास स्थित मंच की जर्जर छत को हटाकर नई छत बनाने, सड़क पर जमा होने वाले पानी की निकासी के लिए नाली/ड्रेनेज व्यवस्था करने तथा श्मशान घाट के स्वीकृति, निर्माण प्रारंभ होने और वर्तमान स्थिति की जानकारी उपलब्ध कराने की मांग भी की गई।
युवाओं ने प्रशासन से सभी समस्याओं का स्थल निरीक्षण कराकर संबंधित विभागों को निर्देश देने और जल्द से जल्द काम शुरू कराने की मांग की। SDM कामिनी ठाकुर ने युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

.....

Next Post

मैहर जिले में जंगली हाथी का कहर, खेत में सो रहे किसान को कुचला

Tue Sep 8 , 2026
सतना/मैहर। जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैना पंचायत के सिंहपुर मौहारी गांव में बीती रात दर्दनाक घटना में एक किसान की मौत हो गई बताया जा रहा है को सोमवार की रात से ही सीमावर्ती क्षेत्र से लगे गांव में जंगली हाथियों के झुंड को दस्तक मैहर जिले के […]

You May Like