दमोह: भाईयों को राखी बांधने के बाद एमएलबी स्कूल की कक्षा 11वीं की छात्रा ईशा अहिरवार पिता जुगराज अहिरवार, उम्र करीब 17 वर्ष, निवासी बड़ा पुरा ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सिटी कोतवाली पुलिस ने शनिवार सुबह शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतिका के मोबाइल से कॉल डिटेल बरामद की संभावना है। जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
