वन मण्डल बुरहानपुर में मिले तेंदुए की बीमारी से मृत्यु की आशंका

भोपाल, 17 जुलाई (वार्ता) वन मंडल बुरहानपुर के अंतर्गत आज वन परिक्षेत्र नावरा के राजस्व ग्राम नया खेरा की पहाड़ी पर मृत मादा तेंदुआ मिला। जानकारी मिलने पर मौके पर उप वन मंडल अधिकारी, वन परिक्षेत्र अधिकारी और उनके साथ पशु चिकित्सकों का 3 सदस्यीय दल भी घटना स्थल पर पहुँचा। चिकित्सकों के दल द्वारा प्राथमिक परीक्षण किया गया। परीक्षण में पाया गया कि मृत मादा तेंदुआ के समस्त अंग सुरक्षित है।

उप वन मंडल अधिकारी नेपानगर की उपस्थिति में पशु चिकित्सकों द्वारा तेंदुए का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम में तेंदुए की मृत्यु बीमारी से होने की संभावनाएं बताई गयी है। जांच के लिए सैम्पल एकत्रित कर लिये गये है। पोस्टमार्टम के उपरांत उसका भस्मीकरण किया गया। जिस क्षेत्र में तेंदुआ मिला उसकी भी जांच की जा रही है।

Next Post

सोना चांदी में मजबूती

Wed Jul 17 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email इंदौर, 17 जुलाई (वार्ता) स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना 950 तथा चांदी 350 रुपये मजबूत बताई गई। विदेशी बाजार में सोना 2371 डालर एवं चांदी 3100 सेन्ट प्रति औंस बिकी। उल्लेखनीय है कि सोना- चांदी के भाव […]

You May Like