सुप्रिया सुले राकांपा-शप की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

पुणे, 01 जून (वार्ता) महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा-शरद पवार) के प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को अपने राष्ट्रीय पार्टी संगठन में कुछ नई नियुक्तियां कीं और अपनी पुत्री सुप्रिया सुले को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया।

पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, श्री पवार ने सुश्री सुले के साथ पूर्व सांसद पी सी चाको को भी पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने कई अन्य नेताओं को भीमहत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपीं। इन दोनों के अलावा, श्री राजीव झा को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है।

Next Post

खनिज संपदा का अवैध परिवहन करते 5 डम्पर ज़ब्त, हटा-पटेरा क्षेत्र में खनिज विभाग दमोह द्वारा की गई कार्यवाही

Sat Jun 1 , 2024
नवभारत न्यूज दमोह. कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत खनिज अधिकारी दमोह मेजर सिंह जामरा ने टीम के साथ हटा, पटेरा, कुम्हारी क्षेत्रो में अवैध उत्खनन परिवहन पर बड़ी कार्यवाही करते हुए पांच डम्परों को जब्त किया, जब्त डम्परों को सम्बंधित पुलिस थानों में रखा गया […]

You May Like