ईद-ए-मिलाद पर मोरवा में निकली रैली

सिंगरौली। जिले के मोरवा में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज की ओर से धार्मिक रैली निकाली गई। पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिवस के मौके पर आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। रैली के दौरान आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द का संदेश दिया गया।

रैली जामा मस्जिद से शुरू होकर मेन रोड, कन्या विद्यालय, एलआईजी, गुरुद्वारा और फल मंडी होते हुए बड़ी जामा मस्जिद पहुंची, जहां रैली का समापन किया गया। आयोजन को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। निर्धारित मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती के साथ यातायात और भीड़ व्यवस्था पर भी नजर रखी गई, ताकि रैली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

Next Post

कैरेबियाई क्षेत्र में किये गये अमेरिकी हमले में चार नार्को-तस्कर ढेर

Wed Aug 26 , 2026
वाशिंगटन, 26 अगस्त (वार्ता) कैरेबियन सागर में नशीले पदार्थों की तस्करी के संदिग्ध नाव पर किये गये अमेरिकी हमले में चार लोग मारे गये हैं। अमेरिकी सेना ने कहा है कि यह कार्रवाई पश्चिमी गोलार्ध में संदिग्ध कार्टेल नेटवर्क के खिलाफ अमेरिका के जारी अभियान का नया हिस्सा है। अमेरिकी […]

You May Like