कैरेबियाई क्षेत्र में किये गये अमेरिकी हमले में चार नार्को-तस्कर ढेर

वाशिंगटन, 26 अगस्त (वार्ता) कैरेबियन सागर में नशीले पदार्थों की तस्करी के संदिग्ध नाव पर किये गये अमेरिकी हमले में चार लोग मारे गये हैं। अमेरिकी सेना ने कहा है कि यह कार्रवाई पश्चिमी गोलार्ध में संदिग्ध कार्टेल नेटवर्क के खिलाफ अमेरिका के जारी अभियान का नया हिस्सा है। अमेरिकी साउदर्न कमांड (साउथकॉम) के अनुसार, संयुक्त कार्यबल पश्चिमी गोलार्ध ने कैरेबियाई क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के तय रास्तों से गुजर रही एक तेज़ रफ्तार नाव पर यह घातक हमला किया।

साउथकॉम के अनुसार, खुफिया जानकारियों से यह संकेत मिला था कि नाव नशीले पदार्थों की तस्करी में सीधे तौर पर शामिल है। सेना ने इस कार्रवाई में मारे गये चारों लोगों को ‘नार्को-आतंकी’ बताया है।
साउथकॉम ने हमले से ठीक पहले का एक वीडियो भी सार्वजनिक किया है, जिसमें वह नाव दिखाई दे रही है। साउथकॉम के कमांडर जनरल फ्रांसिस एल डोनावॉन ने कहा, “संयुक्त कार्यबल पश्चिमी गोलार्ध कार्टेल के खिलाफ सटीक और घातक अभियानों को लगातार अंजाम दे रही है।”

.....

Next Post

रीवा में चोरी के बाद घर मे लगा दी आग : पैथोलोजी संचालक के सूने आवास मे हुयी घटना, भारी मात्रा में खाद्यान चोरी

Wed Aug 26 , 2026
रीवा,  रीवा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर चौकी के मोहरबा गांव में चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। चोरों ने घर में रखे करीब 80 हजार रुपये कीमत के खाद्यान्न पर हाथ साफ किया और चोरी के बाद घर में आग लगा दी। पीड़ित परिवार ने अपने […]

You May Like