जयपुर में CJP टीम पर हमले के बाद आशुतोष रांका की सरकार से मांग, हिंसा करने वालों की हो गिरफ्तारी

जयपुर में CJP टीम पर हुए हमले को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। मामले में CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने राजस्थान सरकार से हिंसा और हंगामा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। रांका ने कहा कि जिन लोगों ने हिंसा भड़काई और गुंडागर्दी की, उन्हें गिरफ्तार किया जाए और CJP की ओर से दर्ज कराई गई FIR पर भी कार्रवाई हो। आशुतोष रांका ने कहा कि अगर सरकार को लगता है कि CJP की टीम ने भी कोई गलत काम किया है, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है, लेकिन इसके लिए ठोस सबूत होना जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि CJP के पास घटना से जुड़े सबूत मौजूद हैं और इन्हें सार्वजनिक तौर पर साझा किया जा चुका है।

रांका ने राजस्थान सरकार से सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने पर ध्यान देने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि सरकार को हिंसा और विवाद में समय गंवाने के बजाय प्रदेश के सरकारी स्कूलों की व्यवस्था बेहतर करने और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाने पर काम करना चाहिए। CJP प्रवक्ता के मुताबिक, संगठन की दो प्रमुख मांगें थीं—सरकारी स्कूलों की स्थिति में सुधार और हिंसा व हंगामा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई। उन्होंने कहा कि इनमें से एक मांग पूरी हो चुकी है, जबकि दूसरी मांग अब सरकार के सामने है। रांका ने यह भी कहा कि CJP दबाव में पीछे हटने वाला संगठन नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने और हिंसा के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर संगठन अपना अभियान जारी रखेगा।

.....

Next Post

लखनऊ डबल मर्डर-सुसाइड में बड़ा खुलासा, सीतापुर के अधिवक्ता ने मानस को उपलब्ध कराए थे असलहे

Sun Aug 23 , 2026
लखनऊ में पत्नी और बहन की हत्या के बाद बैंक अफसर मानस बाजपेयी की खुदकुशी के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि सीतापुर के एक अधिवक्ता ने मानस को असलहे उपलब्ध कराए थे। बैंक के काम के सिलसिले में दोनों की मुलाकात […]

You May Like