बेसहारा 51 वरिष्ठजनों के साथ विकास गोस्वामी राष्ट्रसेवक सम्मान से सम्मानित

ग्वालियर: सकल ब्राह्मण महासमिति के तत्वाधान में स्वर्ग सदन आश्रम पर विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर धर्म समाज सेवा सप्ताह के तीसरे दिन 51 बेसहारा वरिष्ठजनों के साथ आश्रम के डायरेक्टर विकास गोस्वामी को राष्ट्रसेवक सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सर्व ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष राम नारायण मिश्रा, मुख्य वक्ता सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज थे। समारोह की अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा ने की। इस अवसर पर सकल ब्राह्मण महासमिति के संगठन मंत्री पंडित ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री ने सभी को श्री राम नाम एवं ओम नमः शिवाय का जाप कराया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री डॉ. मुन्नालाल शर्मा कार्यालय मंत्री देवेंद्र कुमार पाठक ने किया।

मुख्य अतिथि आसन्न से रामनारायण मिश्रा ने कहा कि समाज में आज अपने बुजुर्गों की पुछ परख कम हो गई है जिससे सामाजिक स्तर गिर रहा है युवा पीढ़ी को अपने बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। मुख्य वक्ता डॉ जयवीर भारद्वाज ने कहा कि 9 सितंबर को स्वर्ग सदन आश्रम में अपना जीवन व्यतीत करने वालें को धार्मिक स्थलों की यात्रा सकल ब्रह्माण महासमिति करावेगी. सर्वप्रथम 9 सितंबर को जोरासी का मंदिर एवं डबरा का नवग्रह मंदिर के दर्शन कराने का दायित्व एच बी शर्मा, बीना भारद्वाज को दायित्व सौंपा गया है। नवग्रह शनि मंदिर में पंडित गिरिराज गुरुजी, ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री द्वारा श्री हनुमान चालीसा दुर्गा चालीसा का पाठ कराया जाएगा।

Next Post

जयशंकर कल रूस की दो दिन कीआधिकारिक यात्रा पर जाएंगे, भारत-रूस आयोग की बैठक में लेंगे हिस्सा

Sat Aug 22 , 2026
नयी दिल्ली 22 अगस्त (वार्ता) विदेश मंत्री एस जयशंकर रविवार को रूस की दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर जायेंगे जहां वह भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की बैठक में हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि श्री जयशंकर रूस के फर्स्ट डिप्टी प्राइम मिनिस्टर डेनिस मंटुरोव के निमंत्रण पर […]

You May Like