अभिषेक चौधरी होंगे ग्वालियर निगम के नए आयुक्त, श्योपुर एवं दतिया के भी सीईओ बदले

ग्वालियर। ग्वालियर नगर निगम के आयुक्त बदल गए हैं। श्योपुर में भी नए सीईओ जिला पंचायत की पदस्थापना की गई है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में 2016 से 2024 बैच तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। अभिषेक चौधरी (2018) सीईओ जिला पंचायत धार को अब आयुक्त, नगर पालिक निगम ग्वालियर बनाया गया है जबकि ग्वालियर निगम के वर्तमान आयुक्त संघ प्रिय (2018) को अब सीईओ जिला पंचायत सिंगरौली बनाया गया है।

अक्षय कुमार तेजपाल (2018) सीईओ जिला पंचायत दतिया को अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम भोपाल बनाया गया है। इसी प्रकार 2022 बैच के कार्तिकेय जायसवाल को सीईओ जिला पंचायत श्योपुर बनाया गया है।

Next Post

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नमन

Fri Aug 21 , 2026
सीधी। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय चुरहट में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखनंदन सोनी भैय्या के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर […]

You May Like