विकोरा में बारिश से जल भराव, घरों में घुसा पानी

महाराजपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम विकोरा में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति बन गई। गांव की कई गलियां और मोहल्ले पानी से लबालब हो गए, वहीं कुछ घरों में भी बारिश का पानी भरने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

ग्रामीणों के अनुसार, जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी गलियों में जमा हो गया। इससे लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ और घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया।

ग्रामीणों ने जलभराव के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किए। वीडियो में गांव की गलियों और घरों के आसपास भरा पानी दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।

 

Next Post

भिक्षावृत्ति मुक्त होगा भोपाल: अब सिर्फ हटाने तक नहीं सीमित, इंदौर मॉडल से होगा पुनर्वास

Fri Aug 21 , 2026
भोपाल। शहर को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने के लिए प्रशासन अब केवल सड़कों और सार्वजनिक स्थानों से भिक्षा मांगने वालों को हटाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उनके रेस्क्यू के साथ पुनर्वास और काउंसलिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में नशा मुक्त भारत अभियान और भिक्षावृत्ति […]

You May Like