फर्जी फर्मों से 2.69 करोड़ कैश + 30 लाख का सोना बरामद

सागर: पुलिस ने फर्जी फर्म और म्यूल बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी और ऑनलाइन बेटिंग के लिए रकम के लेन-देन से जुड़े अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक बेरोजगार लोगों के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर फर्जी फर्में बनाई जाती थीं और निजी बैंकों में करंट अकाउंट खुलवाकर उनका इस्तेमाल संदिग्ध लेन-देन के लिए किया जाता था। मामले में अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 2 आरोपी फरार हैं। पुलिस ने 2 करोड़ 69 लाख 42 हजार 700 रुपये नकद, करीब 30 लाख रुपये का सोना, नोट गिनने की मशीन और कई दस्तावेज बरामद किए हैं। जांच में 30 से अधिक फर्जी फर्मों का पता चला है, जिनके खातों में करीब 5.50 करोड़ रुपये से अधिक के लेन-देन की जानकारी सामने आई है।

Next Post

बरगी बांध के चार गेट और खुले, नर्मदा के घाट जलमग्न

Thu Aug 20 , 2026
जबलपुर: रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बाँध के जल स्तर को नियंत्रित करने जल निकासी की मात्रा बढ़ाने का परियोजना प्रशासन ने फैसला लिया। बाँध के गुरूवार दोपहर 12 बजे चार गेट और खोले गए अब सभी 13 जल द्वारों से 3 हजार 988 क्यूमेक पानी छोड़ा जा […]

You May Like