प्रज्ञा सुप्रीम कोर्ट बार चुनाव में दूसरी बार सचिव बनी

सतना :सुप्रीम कोर्ट में मध्य प्रदेश की एडवोकेट सुश्री प्रज्ञा बघेल ने 18 अगस्त26 को नई दिल्ली में सम्पन्न सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव में सचिव पद के चुनाव में विजय हासिल की है | सचिव के पद पर पुन:निर्वाचित होने वाली वे प्रदेश की पहली एडवोकेट है|

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन में 3425 एडवोकेट पंजीकृत हैं | इनमे से 2684 एडवोकेट ने मतदान में हिस्सा लिया | डाले गए कुल मतों में से सुश्री प्रज्ञा बघेल को 1454 मत प्राप्त हुए और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी को 817मतों से हराया |

इस चुनाव में सीनियर एडवोकेट, प्रदीप राय एसोसिएशन के अध्यक्ष , सीनियर एडवोकेट, राहुल कौशिक उपाध्यक्ष, एडवोकेट, मुनीश दुबे संयुक्त सचिव और एडवोकेट, अमरेन्द्र कुमार सिंह कोषाध्यक्ष पद के लिए चुने गए हैं |

एडवोकेट सुश्री बघेल सेवानिवृत्त आई.ए.एस, अधिकारी एल.एस. बघेल की पुत्री हैं | श्री बघेल सतना जिले के रामपुर बघेलान (बम्हौरी) के निवासी हैं | एडवोकेट सुश्री प्रज्ञा ने सिंधिया कन्या विद्यालय ,ग्वालियर से शिक्षा प्राप्त करने के बाद पुणे के प्रतिष्ठित लॉ कालेज , आई.एल.एस. कालेज से वर्ष 2002 में बी.ए.एलएल.बी. की डिग्री हासिल की | इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में वकालत करना शुरू किया | वह स्वतंत्र रूप से सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर रहीं हैं ; वे सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट ऑन रिकार्ड भी हैं

Next Post

बारहवीं की छात्रा को हाईकोर्ट से राहत, बढ़े 15 अंक

Thu Aug 20 , 2026
जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट के अहम आदेश के बाद कक्षा 12 वीं की छात्रा एकता साहू को बड़ी राहत मिली है। रसायन शास्त्र की उत्तर पुस्तिका के स्वतंत्र पुनर्मूल्यांकन में उसके अंक 37 से बढक़र 52.70 हो गए। कोर्ट के समक्ष बोर्ड की ओर से प्रस्तुत उत्तरपुस्तिका को दो स्वतंत्र विशेषज्ञ […]

You May Like