वन्दे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च

भोपाल। राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ के अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल द्वारा रविवार को कैंडल मार्च निकाला गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी द्वारा राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप लगाते हुए आयोजित यह मार्च रेडक्रॉस अस्पताल चौराहे से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने तक निकाला गया।

कैंडल मार्च में विधायक रामेश्वर शर्मा और भगवानदास सबनानी, भाजपा प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मंत्री राजो मालवीय, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर तथा भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना व्यक्त करते हुए कथित अपमान के विरोध में अपना विरोध दर्ज कराया।

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस न संविधान का सम्मान करती है और न राष्ट्रगीत का। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता देश की लोकतांत्रिक परंपराओं, गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचाने का कार्य करते रहे हैं। नेताओं ने कहा कि ‘वन्दे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रभक्ति और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं से जुड़ा राष्ट्रगीत है। इसके सम्मान के प्रति किसी भी प्रकार की अनदेखी स्वीकार नहीं की जा सकती।

मार्च में पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह, भाजपा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह जादौन सहित जिला पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

सीएम डॉ यादव ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि

Sun Aug 16 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की 195वीं जयंती अवसर पर माता मंदिर चौराहे पर स्थापित उनकी प्रतिमा और चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का जन्म 16 अगस्त 1831 को मध्यप्रदेश के वर्तमान डिंडोरी जिले […]

You May Like