ओडिशा, असम और झारखंड की लड़कियों को मिली जीत

कोलकाता, (वार्ता) दूसरी हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष और महिला ईस्ट जोन चैंपियनशिप 2024 के दूसरे दिन सोमवार को हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा, असम हॉकी और हॉकी झारखंड ने महिला वर्ग में जीत दर्ज की जबकि पुरुष वर्ग में झारखंड, हॉकी बिहार और हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने जीत हासिल की।

हॉकी कोलकाता के साल्ट लेक स्थित नेताजी सुभाष ईस्टर्न सेंटर में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने दिन की शुरुआत महिला वर्ग में मणिपुर हॉकी पर 5-0 से जीत के साथ की।

हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा के लिए कुजूर प्रियंका (20′), कप्तान अमीषा एका (30′, 36′), अनुष्का भावरे (39′), और द्रुपति नाइक (55′) ने गोल किये।

महिला वर्ग के दूसरे मैच में असम हॉकी ने हॉकी बिहार पर 4-0 से जीत दर्ज की।

असम हॉकी के लिए गोल करने वाली खिलाड़ी अश्मिता तिग्गा (17′), सुमित्रा स्वर्गियारी (23′), रितु बावरी (29′) और रेशमा जगत (60′) थीं।

दिन के महिला वर्ग के तीसरे और आखिरी मैच में हॉकी झारखंड ने हॉकी बंगाल को 4-1 से हराया।

हॉकी झारखंड के लिए बरवा पूर्णिमा (4′), रोशनी आइंद (45′), पिंकी कुमारी (49′) और मुंडू सुकरमनी (51′) ने स्कोरशीट पर जगह बनाई, जबकि हॉकी बंगाल के लिए शांति होरो (17′) अकेली स्कोरर रही।

दिन के चौथे मैच में पुरुष वर्ग में हॉकी झारखंड ने असम हॉकी को 13-1 से हराया।

Next Post

सुरेश बाबू ने कर्नाटक विधानसभा में जेडीएस नेता का पदभार संभाला

Tue Jul 16 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email बेंगलुरु, (वार्ता) कर्नाटक के एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में जेडीएस के वरिष्ठ विधायक सीबी सुरेश बाबू राज्य विधानसभा में पार्टी का नेता नियुक्त किया गया है। उस बात की घोषणा अध्यक्ष यूटी खादर ने सोमवार को की। […]

You May Like

मनोरंजन