लोडेड ट्रक रेलवे ट्रैक पर हुआ बंद, जवानों ने धक्का देकर हटाया

सागर। 10वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, सागर की QRF कंपनी दमोह के बांदकपुर मंदिर में कानून-व्यवस्था ड्यूटी के लिए रवाना हो रही थी। इसी दौरान मकरोनिया-गुड़ा रेलवे फाटक के पास एक मालवाहक ट्रक अचानक रेलवे ट्रैक के बीच बंद हो गया। ट्रक पूरी तरह माल से लदा हुआ था और उसी समय रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आने की स्थिति बन रही थी।स्थिति की गंभीरता को भांपते ही QRF जवानों ने एक पल भी गंवाए बिना तत्काल मोर्चा संभाला। चालक की परेशानी को समझते हुए जवानों ने ट्रक को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने का प्रयास शुरू किया। भारी-भरकम और माल से लदे ट्रक को हटाना आसान नहीं था, लेकिन जवानों ने एकजुट होकर पूरी ताकत लगाई और ट्रक को धक्का देना शुरू किया।घटना के बाद ट्रक चालक ने QRF जवानों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Next Post

सीधी में दर्दनाक हादसा: स्टे वायर में उतरा करंट, युवक की मौके पर मौत

Sun Aug 9 , 2026
सीधी। जमोड़ी थाना क्षेत्र के पड़रा इलाके में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। विद्युत पोल के स्टे वायर में करंट प्रवाहित होने से उसकी चपेट में आए युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 24, पुरानी सीधी निवासी […]

You May Like