लावारिस मवेशियों पर सख्ती: नगर पालिका ने अपनाई ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति, दादागिरी पर होगी एफआईआर

इटारसी: शहर की सड़कों पर लावारिस मवेशियों की समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका ने सख्त रुख अपनाते हुए ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू करने का निर्णय लिया है। अब केवल जुर्माना लगाने तक कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी, बल्कि नगर पालिका के कार्य में बाधा डालने या कर्मचारियों से अभद्रता करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिका का कहना है कि शहर में लगातार लावारिस मवेशियों के कारण यातायात बाधित होने के साथ दुर्घटनाएं भी हो रही हैं।

ऐसे में सड़क पर मवेशी छोड़ने वाले पशुपालकों के खिलाफ अभियान और अधिक सख्ती से चलाया जाएगा। यदि कार्रवाई के दौरान कोई व्यक्ति नगर पालिका कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करता है या शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाता है, तो उसके खिलाफ सीधे पुलिस में मामला दर्ज कराया जाएगा।नगर पालिका ने स्पष्ट किया है कि शहर की सड़कों को अतिक्रमण और लावारिस मवेशियों से मुक्त रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ, रतनगवां में कलेक्टर ने सुनीं जनसमस्याएं

Fri Aug 7 , 2026
मऊगंज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप शासन को आमजन के और अधिक निकट पहुंचाने तथा नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रदेशव्यापी ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान’ का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ.अभियान के तहत 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक प्रत्येक […]

You May Like