
जबलपुर: चरगवां थाना अंतर्गत पिपरिया निवासी एक महिला ने दहेज प्रताडऩा से तंग आकर 24 जून को आत्महत्या की थी। मर्ग जांच के बाद पुलिस ने पति, सास एवं ससुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।नगर पुलिस अधीक्षक बरगी अंजुल अयंक मिश्रा ने बताया कि चरगवां थाने में 24 जून को सुशील यादव 27 वर्ष निवासी बेनीसिंह पिपरिया ने सूचना दी थी कि वह खेेती किसानी करता है। उसकी शादी लगभग तीन वर्ष पहले नेहा यादव 23 वर्ष निवासी सैलवाडा तेन्दूखेडा दमोह से हुई थी। उसकी पत्नि नेह के पेट में 2 वर्ष से दर्द रहता था जिसकी दवा चल रही थी।
रात लगभग 12-30 बजे पत्नि नेहा के पेट मे तेज दर्द हो रहो था, नेहा ने डाक्टर द्वारा दी गयी दवाई खायी लेकिन आराम नहीं लगा, पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मर्ग जांच के दौरान यह बात सामने आई कि नेहा के पति सुशील यादव, सास कैलाश बाई, ससुर भगवानदास यादव द्वारा लगभग 4 माह पूर्व से नेहा यादव से काम धंधा के लिये 50 हजार रूपये की मांग कर आये दिन नेहा को प्रताडि़त कर रहे थे। प्रताडऩा से तंग आकर नेहा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सम्पूर्ण जांच पर आरोपी पति सुशील यादव, सास कैलाश बाई , ससुर भगवान यादव के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी पति सुशील यादव 25 वर्ष को अभिरक्षा में लिया गया।
