उड़ीसा से लाया गया 6.38 लाख का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

जबलपुर। क्राइम ब्रांच और सिविल लाइन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-6 के बाहर से दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 12 किलो 761 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 6 लाख 38 हजार रुपये बताई गई है, बरामद किया गया। इसके साथ ही 7,031 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे उड़ीसा के कंटाबांजी से गांजा लेकर आए थे और जबलपुर में बेचने की तैयारी कर रहे थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है।

Next Post

वॉशरूम में बैठा मिला 7 फीट लंबा सांप, रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा गया

Wed Aug 5 , 2026
जबलपुर। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के ग्राम बमुरहा हिनौता में एक घर के वॉशरूम में करीब सात फीट लंबा सांप मिलने से परिवार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर सांप को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर सर्प विशेषज्ञ […]

You May Like