घासमंडी से गायब हुआ कृष्णा, परिवार ने जताई अनहोनी की आशंका

ग्वालियर: शहर के घासमंडी क्षेत्र से 14 वर्षीय किशोर के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगने पर पुलिस की शरण ली। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक चंदन कलारी के पास घासमंडी निवासी नरेश जाटव ने शिकायत दर्ज कराई कि उनका 14 वर्षीय पुत्र कृष्णा जाटव 3 अगस्त की सुबह घर से निकला था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

पुलिस को आशंका है कि किशोर को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने शहर के प्रमुख स्थानों के सीसीटीवी फुटेज जुटाने शुरू कर दिए हैं और किशोर की फोटो भी आसपास के थानों में भेजी जा रही है।

Next Post

एफसीआरए विधेयक का मौजूदा स्वरूप स्वीकार्य नहीं : कांग्रेस

Wed Aug 5 , 2026
नयी दिल्ली, 05 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस ने विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) विधेयक के मौजूदा स्वरूप को दमनकारी बताते हुए उसका कड़ा विरोध करते हुए कहा है कि पार्टी और पूरा विपक्ष इसे वर्तमान स्वरूप में स्वीकार नहीं करेगा और सब मिलकर इसका पुरजोर विरोध करेंगे। कांग्रेस महासचिव के. सी. […]

You May Like