रीवा: व्यापार के लिए ऑनलाइन खरीदी के चक्कर में फंसकर एक व्यापारी साइबर फ्राड का शिकार हो गया. देश की एक मानी जानी साइड से व्यापारी के द्वारा सामान खरीदने की बात कही जा रही है. काफी समय बीत जाने के बाद जब व्यापारी का सामान नहीं आया तो उसके द्वारा सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. घटना के संबंध में फरियादी निलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वह पेसे से व्यापारी है और ढेकहा में अपना व्यापार संचालित करता है.
व्यापारी के द्वारा ट्रेड इंडिया पोर्टल में जाकर श्री बालाजी ट्रेडर्स के नाम से चल रहे साइड में सिक्का ब्रांड का तेल खरीदा गया था तकरीबन 20 हजार का भुगतान करने के बाद वह सामान आने का इंतजार करता रहा लेकिन सामान नहीं आया. फरियादी ने बताया कि जब उसके द्वारा कांटेक्ट नंबर पर फोन किया गया तो उसका नंबर ब्लॉक कर दिया गया दूसरे नंबर से फोन लगाने पर भी फोन नहीं उठाया जा रहा. जैसे ही व्यापारी को आभास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो चुका है उसके द्वारा सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है.
