निगमायुक्त सविता प्रधान ने सिर मुंडवाने पर तोड़ी चुप्पी

सिंगरौली। पिछले 24 घंटे से ननि आयुक्त सविता प्रधान का सिर मुंडवाने का निर्णय जिले सहित सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। तरह-तरह की अटकलों और सवालों के बीच अब उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया पर विस्तृत पोस्ट लिखकर अपने निर्णय के पीछे की सोच स्पष्ट की है।

ननि आयुक्त ने कहा कि यह फैसला किसी दुख, बीमारी या पारिवारिक संकट की वजह से नहीं, बल्कि पूरी तरह उनकी स्वेच्छा और आत्मसंतुष्टि का परिणाम है। साथ ही अपनी पोस्ट में लिखा कि लोग उनके बाल हटाने पर जितना आश्चर्य जता रहे हैं, वह समाज की उस मानसिकता को दर्शाता है, जिसमें महिलाओं की सुंदरता को केवल लंबे बालों से जोड़कर देखा जाता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने बिना बालों वाली तस्वीर साझा करते हुए लिखा था कि सुंदरता केवल लंबे बालों या गहनों से नहीं, बल्कि आत्मविश्वास से चमकती है, लेकिन अधिकांश लोगों का ध्यान केवल उनके मुंडे सिर पर गया। आयुक्त ने सवाल उठाया कि यदि पुरुष प्राकृतिक रूप से गंजे हो जाएं तो समाज उसे सहज स्वीकार कर लेता है, लेकिन किसी महिला के बिना बाल होने पर लोग असहज हो जाते हैं। उनके अनुसार यह सामाजिक सोच बदलने की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने अपने बाल पूरी तरह स्वेच्छा से उतरवाए हैं और इस निर्णय से उन्हें बेहद खुशी मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ कार्य केवल आत्मसंतुष्टि के लिए किए जाते हैं, उनका प्रचार करने के लिए नहीं।

Next Post

लौआ नदी में पुल से नीचे गिरा ट्रेलर,चालक घायल

Sun Aug 2 , 2026
सिंगरौली । माड़ा थाना क्षेत्र के रजमिलान रोड स्थित लौआ नदी पुल पर रविवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। लगभग 35 टन कोयला लेकर अडानी पावर प्लांट की ओर जा रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे नदी में जा गिरा। हादसे में ट्रेलर पूरी […]

You May Like