पुलिस की तत्परता से 14 वर्षीय लापता बालक दस्तयाब

बरगवां। बरगवां थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता 14 वर्षीय नाबालिग बालक को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बालक के लापता होने पर परिजनों की शिकायत के आधार पर थाना बरगवां में अपराध के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सियाज केएम के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने लगातार तलाश अभियान चलाते हुए नाबालिग बालक को ग्राम बाघाडीह क्षेत्र से सकुशल दस्तयाब कर लिया।

Next Post

मंदसौर पुलिस की सिंथेटिक ड्रग्स के विरूद्ध लगातार कड़ी कार्यवाही 

Sat Aug 1 , 2026
सीतामऊ/नाहरगढ। पुलिस मुख्यालय के द्वारा अवैध मादक पदार्थ एवं सिंथेटिक ड्रग्स को पकडने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके क्रम मे मंदसौर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के द्वारा सभी थाना प्रभारियो को कठोरतम कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे उक्त निर्देश के पालन मे अतिरिक्त पुलिस […]

You May Like