किसान आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहने के संकेत, देर रात तक रोशनपुरा चौराहे पर डटे रहे किसान

भोपाल। राजधानी में किसान क्रांति मोर्चा के बैनर तले चल रहा किसानों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रह सकता है। देर शाम सरकार की ओर से जारी वक्तव्य के बावजूद किसान मोर्चा ने आंदोलन समाप्त करने को लेकर कोई स्पष्ट घोषणा नहीं की। मोर्चा के नेताओं का कहना है कि काफी सारे किसान 60 फीसदी की खरीदी में 25 फीसदी की शर्त से संतुष्ट नहीं हैं और वह आंदोलन वापस लेने पर सहमति नहीं दे रहे है।

इस बीच रोशनपुरा चौराहे पर किसान देर रात तक डटे रहे और आगे की रणनीति पर मंथन करते रहे। आंदोलन पर देर रात किसान पक्ष की ओर से अंतिम निर्णय सामने आने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में संभावना है कि किसानों का धरना-प्रदर्शन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहे। फिलहाल सभी की नजरें किसान प्रतिनिधियों की आधिकारिक घोषणा और सरकार की अगली पहल पर टिकी हैं।

 

Next Post

बिजली कर्मचारियों का निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन 11 से 13 अगस्त तक हड़ताल का ऐलान

Thu Jul 30 , 2026
सोनीपत (वार्ता) हरियाणा विद्युत कर्मचारी एवं अभियंता संयुक्त कार्रवाई मोर्चा के बैनर तले कर्मचारियों और अभियंताओं ने बिजली क्षेत्र के निजीकरण के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मिनी सचिवालय तक मार्च निकालकर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और 11 से 13 अगस्त तक […]

You May Like