अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना प्रारंभ

छिंदवाड़ा, भोपाल, 13 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए आज सुबह आठ बजे यहां सख्त सुरक्षा प्रबंधों के बीच मतों की गिनती का कार्य प्रारंभ हो गया। शुरूआती रुझान एक-दो घंटे में आना प्रारंभ हो जाएंगे और दोपहर तक सभी नौ प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो जाएगा।

मतगणना स्थानीय शासकीय पीजी कॉलेज भवन में करायी जा रही है। अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के 332 मतदान केंद्रों में डाले गए मतों की गणना के लिए 17 टेबल और डाक मतपत्रों की गणना के लिये चार टेबल लगाई गयी हैं। मतगणना लगभग 20 राउंड (दौर) में संपन्न होगी। दस जुलाई को अमरवाड़ा के 2़ 57 लाख मतदाताओं में से 78़ 87 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। मतगणना के लिए सुरक्षा के सख्त प्रबंधों के साथ ही पूर्ण पारदर्शिता के उपाय किए गए हैं।

अमरवाड़ा में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कमलेश शाह और कांग्रेस के धीरन शाह के बीच माना जा रहा है, लेकिन गोंडवाना गणतंत्र पार्टी देव रावेन भलावी की मौजूदगी भी इस आदिवासी बहुल क्षेत्र में महत्वपूर्ण है। लगभग आठ माह पहले संपन्न विधानसभा चुनाव में श्री कमलेश शाह (भाजपा) ने यहां से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में विजय दर्ज करायी थी। उन्होंने उस समय भाजपा की प्रत्याशी रहीं सुश्री मोनिका बट्टी को लगभग 25 हजार मतों से पराजित किया था। लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान श्री कमलेश शाह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ गए और उनके विधायक पद से त्यागपत्र के कारण यहां उपचुनाव हो रहा है। श्री कमलेश शाह ने अब यहां से भाजपा प्रत्याशी के रूप में विधानसभा पहुंचने के लिए पूरा जोर लगाया है।

छिंदवाड़ा कभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ के नाम का पर्याय माना जाता था, लेकिन लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने श्री कमलनाथ के पुत्र एवं कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ को पराजित कर कांग्रेस के इस गढ़ में भाजपा का परचम फहरा दिया है। अब देखना होगा कि क्या आज भाजपा अमरवाड़ा (अजजा) सीट कांग्रेस से छीनने में सफल रहेगी।

दो सौ तीस सदस्यीय मध्यप्रदेश विधानसभा में वर्तमान में भाजपा के 162 सदस्य हैं। जबकि कांग्रेस के 64 और एक विधायक भारत आदिवासी पार्टी से है। तीन सीट रिक्त हैं।

Next Post

बिजली कार्यालय का घेराव, स्मार्ट मीटर का विरोध

Sat Jul 13 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email जबलपुर:  स्मार्ट मीटर के बिल उपभोक्ताओं को करंट लगा रहे है। आम नागरिकों के बिल बढक़र आ रहे हैं, जिससे आम जनता में काफी आक्रोश है। जिसके विरोध में   कांग्रेस ने आमजनों के साथ शुक्रवार को […]

You May Like