नई दिल्ली, कीमती धातुओं के बाजार से ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को देशभर के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।
प्रमुख महानगरों में सोने के ताजा भाव
राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव गिरकर 1,45,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,32,990 रुपये दर्ज की गई है। वहीं मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे अन्य बड़े शहरों में भी सोने के दामों में नरमी देखने को मिली है।
चांदी की चमक भी पड़ी फीकी
सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी गिरावट का रुख बना हुआ है। आज सुबह घरेलू बाजार में चांदी लुढ़ककर 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही है, जिससे खरीदारों को बड़ी राहत मिली है।

