सांदीपनी स्कूल बस से अचानक उठा धुआं, बच्चों में मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

सीहोर। शहर के शासकीय सांदीपनी स्कूल में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैंप्त स्कूल की एक बस अचानक चलते-चलते धुआं छोडऩे लगी, जिससे उसमें सवार बच्चों में अफरा-तफरी मच गई. घबराए बच्चों ने खुद को सुरक्षित बचाने के लिए बस से उतरने में भलाई समझी. गनीमत रही कि इस घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ. बस से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ तो बच्चे घबरा गए और चीख-पुकार मच गई. बस चालक ने तत्काल बस रोककर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे बड़ा हादसा टल गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों में भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. लोगों की मानें तो कई स्कूलों द्वारा जर्जर बसों का संचालन किया जा रहा है. इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से नियमित जांच और प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही. लोगों ने प्रशासन और आरटीओ से जिले की सभी स्कूल बसों का फिटनेस अभियान चलाकर निरीक्षण कराने तथा सुरक्षा मानकों पर खरी नहीं उतरने वाली बसों का संचालन तत्काल बंद कराने की मांग की है.

Next Post

एशियाई चैंपियन पुतुल सोनोवाल का शानदार सफ़र जारी

Sat Jul 25 , 2026
ग्लासगो, 25 जुलाई (वार्ता) भारत के टॉप लॉन बॉल्स खिलाड़ी पुतुल सोनोवाल ने शुक्रवार को ग्लासगो में पुरुषों के सिंगल्स सेक्शनल मैच में फ़ॉकलैंड आइलैंड्स के सेसिल अलेक्जेंडर को कड़े मुकाबले में हराकर 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना शानदार सफ़र जारी रखा। दोनों खिलाड़ियों के एक-एक सेट जीतने के बाद […]

You May Like