गोयल नगर के फ्लैट का ताला तोड़कर नकदी जेवर चोरी

इंदौर: तिलक नगर थाना क्षेत्र के गोयल नगर स्थित एक फ्लैट में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है. अज्ञात बदमाश सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसा और नकदी समेत सोने चांदी के जेवर लेकर फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.फरियादी अमरेश कुमार मिश्र उम्र 38 साल निवासी प्राइड पैलेस अपार्टमेंट, गोयल नगर ने शिकायत दर्ज कराई कि किसी अज्ञात बदमाश ने उनके फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी की.

बदमाश अलमारी में रखे चांदी का इत्रदान, प्लेट, तीन चांदी की अंगूठियां, दो जोड़ी पायल, चांदी की सिंदूरदानी, दो जोड़ी सोने की बालियां, विभिन्न मूल्यवर्ग की नकदी की गड्डियां, खुले नोट और करीब 3,100 रुपए के सिक्के लेकर फरार हो गया. तिलक नगर थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

पुराने विवाद में कारखाना संचालक और कर्मचारियों से मारपीट

Sat Jul 25 , 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर तीन युवकों ने एक कारखाने के पास पहुंचकर हंगामा किया. आरोपियों ने संचालक से गाली गलौज कर मारपीट की. बीच बचाव करने आए दो कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की गई. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच […]

You May Like