धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार्य नहीं : माकपा

नयी दिल्ली, 23 जुलाई (वार्ता) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) महासचिव एम. ए. बेबी ने गुरूवार को कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वास्तव में मानते हैं कि हमारे युवाओं के भविष्य से अधिक महत्वपूर्ण कुछ नहीं है, तो उन्हें तुरंत अपने शिक्षा मंत्री से इस्तीफा लेना चाहिए। सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में श्री बेबी ने प्रधानमंत्री मोदी के उस बार-बार दोहराए जाने वाले दावे पर सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने कहा था कि देश के युवाओं का भविष्य सर्वोपरि है।

माकपा नेता ने तर्क दिया कि जब तक शिक्षा मंत्री को उनके पद से नहीं हटाया जाता, तब तक ऐसे दावों की कोई विश्वसनीयता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि छात्रों और अभिभावकों की चिंताओं को दूर करने के लिए केवल आश्वासन या बयान देना पर्याप्त नहीं होगा। उन्होंने कहा, “इससे कम कुछ भी स्वीकार्य नहीं है। धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा!” माकपा नेता की यह टिप्पणी प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के आरोपों को लेकर केंद्र पर बढ़ते विपक्षी दबाव के बीच आई है।

.....

Next Post

अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधीः रविशंकर प्रसाद

Thu Jul 23 , 2026
नयी दिल्ली, 23 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा है कि सरकार नौजवानों के उज्जवल भविष्य के लिये समर्पित है, लेकिन विपक्ष का मकसद सार्थक चर्चा के जरिये समस्या का समाधान निकालना नहीं, बल्कि अराजकता फैलाना है। श्री प्रसाद […]

You May Like