संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र महासभा की एक उच्चस्तरीय बैठक के दौरान भारत ने बलूचिस्तान के लोगों का मजबूती से पक्ष रखते हुए पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला है। भारत ने स्पष्ट किया कि खनिज संपदा से समृद्ध इस प्रांत में स्थानीय लोगों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है।
संसाधनों के दोहन पर गंभीर चिंता
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का लाभ स्थानीय समुदायों को मिलना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि संसाधनों के शोषण और सैन्य सख्ती के कारण क्षेत्र में लगातार अस्थिरता और असंतोष बढ़ रहा है।
औपनिवेशिक मानसिकता और ग्लोबल साउथ
भारतीय प्रतिनिधि ने ग्लोबल साउथ का जिक्र करते हुए कहा कि औपनिवेशिक दौर की तरह आज भी गरीब देशों के संसाधनों का दोहन किया जा रहा है। इससे स्थानीय जनता को भारी नुकसान उठाना पड़ता है और आर्थिक लाभ बाहरी ताकतों के पास चला जाता है।

