चना चोरी मामले में बड़ा खुलासा, ट्रांसपोर्टर सहित तीन गिरफ्तार

इंदौर। भंवरकुआ पुलिस ने 15 टन चना चोरी के मामले का खुलासा करते हुए ट्रांसपोर्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब दो लाख रुपये कीमत की 28 बोरी डॉलर चना और वारदात में इस्तेमाल ट्रक जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, व्यापारी ने परिवहन के लिए 29 टन चना ट्रांसपोर्टर समीर खान को सौंपा था। आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर रास्ते में करीब 15 टन चना गायब कर दिया और व्यापारी को गुमराह करने के लिए ट्रक में चने की जगह पानी की बोतलें और पत्थर भर दिए।

शिकायत मिलने के बाद भंवरकुआ थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी समीर खान, उसके साथी सतीश उर्फ सल्ला उर्फ आइडिया और चोरी का माल खरीदने वाले धर्मेंद्र राठौर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह भी पता लगा रही है कि इस गिरोह ने पहले भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं। मामले में आगे की जांच जारी है।

Next Post

पत्नी से विवाद और उधारी की रंजिश में दामाद की हत्या, ससुर और उसका साथी गिरफ्तार

Sun Jul 19 , 2026
बालाघाट। बालाघाट जिले में दामाद की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक के ससुर और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच के अनुसार आरोपी ससुर अपनी बेटी के साथ मृतक द्वारा की जा रही मारपीट से नाराज था। इसके अलावा मृतक पर करीब […]

You May Like