ऐशबाग में थमा निगम-रेलवे का सीमा विवाद, आम जनता के लिए खुला शौचालय का रास्ता

भोपाल। शहर के ऐशबाग क्षेत्र में नगर निगम और रेलवे के बीच शौचालय निर्माण विवाद शुक्रवार को सुलझ गया. तहसीलदार न्यायालय के निर्देश पर दोनों विभागों की मौजूदगी में कराए गए संयुक्त सीमांकन में संबंधित भूमि नगर निगम की पाई गई. इसके बाद रेलवे ने शुक्रवार को अपनी बनाई दीवार को हटा दिया है जिससे आम नागरिक के उपयोग के लिए शौचालय का रास्ता खुल गया है. साथ ही शौचालय का अधूरा निर्माण कार्य दोबारा शुरू सकेगा.

सीमांकन से रेलवे के दावे की खुली पोल

नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत ऐशबाग में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया. जिस पर रेलवे ने दावा किया कि उसकी भूमि पर निर्माण किया गया है और दीवार खड़ी कर शौचालय रास्ता बंद कर दिया. उसके बाद यह भूमि का मामला तहसीलदार न्यायालय पहुंचा, जहां टोटल स्टेशन मशीन से संयुक्त सीमांकन कराने के आदेश दिए गए. जांच में जमीन नगर निगम की निकली.

 

Next Post

मिडिल ईस्ट में महाविनाश! ईरान ने मार गिराया 3.4 करोड़ डॉलर का अमेरिकी MQ-9 ड्रोन, होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह बंद

Sat Jul 18 , 2026
अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य संघर्ष अब विनाशकारी मोड़ पर है। ईरान ने अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन को मार गिराने और होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह बंद करने का दावा किया है। मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य तनाव अब एक ऐसे मोड़ पर पहुंच […]

You May Like