
पांढुरना, नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित नगर पालिका स्कूल का गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे औचक निरीक्षण करने पहुंचे, इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, स्वच्छता एवं विद्यार्थियों के अध्ययन संबंधी गतिविधियों का अवलोकन किया।
इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, शिक्षकों द्वारा नियमित रूप से पढ़ाए जाने, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने अपनी बात खुलकर रखी,छात्रों की बातों को अध्यक्ष द्वारा सुनते हुए इनकी बातों का निराकरण करने की बात कहीं ।
अध्यक्ष श्री घाटोडे ने स्कूल के प्राचार्य तथा शिक्षको को शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार एवं विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की बात कहीं ।उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद की स्कूल मे अच्छी शिक्षा सभी छात्रों को देना सर्वोच्च प्राथमिकता है। नगर पालिका परिषद पांढुर्ना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
