कार ने तीन मजदूरों को कुचला, हालत गंभीर

जबलपुर। विजयनगर थाना अंतर्गत सनातन चौक के पास मुस्कान सिटी के सामने एक मारुति कार के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पैदल चल रहे तीन मजदूरों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में तीनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, चंडालभाटा अघोरी बाबा मंदिर के पास निवासी 75 वर्षीय नारायण गौड़ सेंटिंग ठोकने का ठेका लेते हैं। उन्होंने सनातन चौक के आगे मुस्कान सिटी के सामने एक मकान में सेंटिंग का काम लिया था। काम पूरा करने के बाद नारायण गौड़ अपने बेटे टीकाराम गौड़, मजदूर बबलू अहिरवार और रहीश खान के साथ पैदल ही घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नारायण गौड़ रास्ते में शौचालय के लिए रुक गए, जबकि उनके बेटे और दोनों मजदूर उनसे कुछ कदम आगे चल रहे थे तभी पीछे से आ रही एक सफेद रंग की मारुति कार क्रमांक एमपी 20 जेड बी 2781 के चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया। कार चालक बेहद तेज गति और लापरवाही से वाहन दौड़ा रहा था। उसने आगे चल रहे टीकाराम, बबलू और रहीश को पीछे से बेरहमी से कुचल दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों हवा में उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और तीनों घायल हो गए।

Next Post

बिहार से डकैत और माल खरीददार को गिरफ्तार कर लाई पुलिस

Thu Jul 16 , 2026
जबलपुर। खितौला अंतर्गत ईसाफ स्मॉल फाईनेंस बैंक में हुई अंतर्राज्यीय बैंक डकैती मामले में पुलिस ने बिहार के गया से एक डकैत समेत डकैती का माल खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है दोनों को पुलिस टीम गिरफ्तार का जबलपुर लेकर आ गई है दोनों को कोर्ट में पेश […]

You May Like