नहर मे पानी न पंहुचने के विरोध मे किसानों ने किया चक्का जाम

नवभारत न्यूज

रीवा, 24 फरवरी, फरवरी के माह में किसानो की फसल सूख रही है पर नहर से पानी नही मिल रहा है. जिससे नाराज किसानो ने देवास चौराहे पर जाम लगा दिया और जल्द पानी छोडऩे की मांग की.

सिरमौर तहसील अन्तर्गत देवास मे इस समय पानी की भीषण किल्लत है, ग्रामीणजनों एवं किसानों के द्वारा कई बार जिला कलेक्टर, एस.डी.एम. एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को पानी की समस्या से अवगत कराया गया था और मांग की गई थी कि खेती-किसानी हेतु जल्द से जल्द नहर मे पानी छोड़ा जाय. लेकिन आज तक किसानों की समस्या का निराकरण नही किया गया. जिससे देवास के आक्रोषित होकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के किसान नेता अखिलेश पटेल के अगुआई में हड़ताल शुरू कर दिया और देखते ही देखते किसानों ने चक्का जाम कर दिया. किसानों ने कहा कि पिछले 04 साल से नहर में पानी नहीं पहुंच रहा है, संकट यह हो चुका है कि जो सरकारी नल है वो बंद हो चुके है जिससे सिचाई के साथ साथ पीने के लिये पानी का संकट उत्पन्न हो गया है, गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है, इसके बावजूद भी नहर मे न तो पानी छोड़ा ज रहा है. देवास चौराहे पर हड़ताल कर रहे किसानों ने शासन प्रशासन से मांग की है कि उक्त मामले को तुरंत संज्ञान में ले अन्यथा किसान यूनियन बड़े आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी. हड़ताल में उपस्थिति किसान अखिलेश पटेल, जनपद सदस्य पूर्व सरपंच देवास दल प्रताप पटेल, बृजमोहन पटेल उप सरपंच पति अतुल दुबे विकास पटेल नीरज पटेल विकास विश्वकर्मा अंकित पटेल बबलू विश्वकर्मा मनीष पटेल मोहम्मद कलाम जी पटेल रूरा धर्मेंद्र पटेल माला आदर्श पटेल प्रवीण कुमार चंदानंद राहुल विश्वकर्मा छोटेलाल पटेल राम नरेश पटेल भोला प्रसाद पटेल पूर्व सरपंच देवास विजय पटेल देवास भाईराम दादा सिद्ध मुनि पटेल आदि किसान नेता व आम जन उपस्थित रहें.

Next Post

रीवा जिले के किसानों को मिली 38 करोड़ 49 लाख की किसान सम्मान निधि

Mon Feb 24 , 2025
नवभारत न्यूज रीवा, 24 फरवरी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भागलपुर, बिहार में आयोजित किसान सम्मेलन में किसानों को सिंगल क्लिक के माध्यम से किसान सम्मान निधि की राशि जारी की. रीवा जिले के एक लाख 92 हजार 495 किसानों के बैंक खाते में कुल 38 करोड़ 49 लाख 90 हजार […]

You May Like