भोपाल: कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित समय-सीमा कार्यों की समीक्षा बैठक की. एडीएम सुमित कुमार पांडे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने विभागवार सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा की. जिसमें उन्होंने राजस्व प्रकरणों की शिकायतों में सबसे अधिक कोलार तहसील में लंबित पाई गई. जिस पर एडीएम सुमित पांडे ले संबंधित को लताड़ लगाते हए कहा कि जितनी जल्द हो सके सीएम हेल्पलाइन के अलावा अन्य लंबित मामलों का निराकरण किया जाए. अन्यथा आपके ऊपर कार्रवाई की जाएगी.
वहीं शासकीय आवासोंं में अनाधिकृत निवासियों की होगी जांच शासकीय आवासों में रह रहे अनाधिकृत लोग रह रहे हैं जिनकी शिकायत भी सीएम हेल्पलाइन भी लंबित होने से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जांच करने के लोक निर्माण विभाग का निर्देश दिए. पात्र के अलावा यदि किसी आवास में अनाधिकृत व्यक्ति निवासरत पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए. उन्होंने प्रशासन और संपदा विभाग के अधिकारियों का संयुक्त दल गठित कर सभी शासकीय आवासों का निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा है.
साथ ही सीएम हेल्पलाइन को लेकर उन्होंने कहा कि सभी जिले में कितनी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण नहीं हुआ? इसके पीछे कारण क्या रहा है? संबंधित अधिकारी इसका जवाब रिपोर्ट बनाकर दें. जितनी भी शिकायतें हैं, उनका निराकरण एक सप्ताह में करें, नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें.
विजन डॉक्यूमेंट के लिए मांगे विकास प्रस्ताव
बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागों को जिले के विजन डॉक्यूमेंट के लिए अपने-अपने विभागों से संबंधित विकास योजनाओं, नवाचारों और भविष्य की परियोजनाओं के प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि ऐसे सुझाव शामिल किए जाएं, जो जिले के दीर्घकालीन और सतत विकास में सहायक हों
