
इंदौर. जिले में कोरोना संक्रमण फिर से धीरे-धीरे सक्रिय होता नजर आ रहा है. रविवार को जारी स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज 10 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिससे इस वर्ष अब तक जिले में संक्रमितों की संख्या 110 हो गई है.
सीएमएचओ माधव हसानी ने बताया कि आज 16 सैंपलों की जांच की गई, जिनमें से 10 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 6 निगेटिव रही. राहत की बात यह है कि आज कोई भी मरीज की मौत नहीं हुई, हालांकि इस वर्ष कोरोना से अब तक 1 मरीज की मृत्यु दर्ज की जा चुकी है. जिले में फिलहाल 69 कोरोना मरीजों का इलाज जारी है, वहीं अब तक 40 मरीज संक्रमण मुक्त होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं. वहीं रविवार को 5 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे.
स्वास्थ्य विभाग की अपील
कोरोना की धीमी रफ्तार के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने, लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने और कोविड नियमों का पालन करने की अपील की है.
