आईडीए की योजनाओं में संपत्तियों की होगी नीलामी

इंदौर: शहर में अब आईडीए की संपत्तियों की नीलामी होगी. नीलामी ऑनलाइन होगी, जिसमें बोली लगाना होगी, यानि की कंप्यूटर पर तय दर के बाद संपत्ति लेने के लिए राशि बढ़ाना होगी. एक संपत्ति पर एक से ज्यादा लोग भाग ले रहे है, तो जो अधिकतम बोली की राशि होगी, उसको संपत्ति मिलेगी.इंदौर विकास प्राधिकरण प्रचलित टेंडर प्रक्रिया और लॉटरी सिस्टम दोनों को बंद करने की तैयारी कर रहा है. इसके एवज में आईडीए अपनी संपत्तियों के लिए नीलामी योजना लागू करने जा रहा है. इसके तहत ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया में भाग लेना होगा, जिसका सॉफ्टवेयर आईडीए द्वारा बनवाया जा रहा है.

आईडीए सूत्रों के अनुसार शहर में सबसे पहले सुपर कॉरिडोर और योजना 140 कि संपत्तियों को नीलामी प्रक्रिया में शामिल करेगा. इसके बाद शहर की सभी योजनाओं में रिक्त प्लॉट, दुकान, फ्लैट, आवासीय और व्यावसायिक भवनों के भूखंड को नीलामी के माध्यम से बेचेगा. आईडीए इसके लिए हर योजना में प्रचलित गाइड लाइन दरों के हिसाब से प्रति वर्गमीटर की राशि संपत्ति के मूल्य अनुसार निर्धारित करेगा. आईडीए द्वारा उक्त प्रक्रिया अपनाने का उद्येश्य संपत्ति का विक्रय निष्पक्षता से करना है. उक्त मामले को लेकर आईडीए सीईओ डॉ परीक्षित झाड़े को कॉल किया था, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया. ध्यान रहे कि उक्त नीलामी प्रक्रिया एमपीआईडीसी द्वारा औद्योगिक निवेश क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं में लागू है. एमपीआईडीसी ने भी छोटे से लेकर मध्यम आकर के प्लॉटों का आवंटन नीलामी से ही किया जा रहा है, लेकिन बड़े प्लॉट एक एकड़ से लेकर कई एकड़ जमीन के लिए कंपनियों की मांग पर आवंटन किया जा रहा है.

नीलामी में होगा निम्न तरह का नियम
– ऑनलाइन नीलामी में भाग लेने के लिए आईडीए की पूर्व निर्धारित राशि जमा करना होगी.
– ऑनलाइन नीलामी में संपत्ति क्रमांक जो खरीदना चाहते हैं, उसका नंबर और योजना का नाम डालना होगा.
– ऑनलाइन नीलामी में तय राशि के बाद आईडीए द्वारा संपत्ति का न्यूनतम मूल्य वर्गमीटर में तय रहेगा, जो कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आएगा.
– ऑनलाइन नीलामी निर्धारित तारीख को होगी, इस दिन ऑनलाइन नीलामी में भाग नहीं लिया या चूक गए तो आप नीलामी से बाहर हो जाएंगे.
– ऑनलाइन नीलामी के सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले को संपत्ति आवंटित होगी.
– ऑनलाइन आईडीए संपत्ति की नीलामी में तय राशि जो जमा की है, उसके ऊपर बड़ी हुई अधिकतम राशि का भुगतान एक सप्ताह या निर्धारित तारीख तक करना होगा.
– ऑनलाइन नीलामी में भाग लेने के लिए निर्धारित तारीख तक पैसा जमा नहीं किया गया, तो पूर्व में नीलामी के लिए जमा राशि जब्त हो जाएगी। साथ ही आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा.
– ऑनलाइन नीलामी में संपत्ति खुलने के बाद दो से तीन महीने में आवंटन और रजिस्ट्री की प्रक्रिया होगी.
– ऑनलाइन नीलामी में एक मुश्त राशि जमा करने और 50 प्रतिशत राशि जमा कर बाकी पैसा लीज शर्तों के और आईडीए के हर तीन माह में राशि जमा करने दोनों का विकल्प खुला होगा.

Next Post

सच्चे नायक अपनी ताकत से नहीं, बल्कि अपने मूल्यों से याद किए जाते हैं

Mon Jul 13 , 2026
मुंबई, (वार्ता) सोनी सब के पौराणिक धारावाहिक ‘हस्तिनापुर के वीर’के कलाकारों का मानना है कि सच्ची महानता केवल शक्ति में नहीं, बल्कि मूल्यों, ईमानदारी और धर्म के मार्ग पर अडिग रहने में निहित होती है। भीष्म पितामह की भूमिका निभा रहे अभिनेता मनीष वाधवा ने कहा कि महानता अपने सिद्धांतों […]

You May Like