रेलवे स्टेशन के समीप युवक को घायल कर लूटा

सीहोर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर असामाजिक तत्वों की हरकतें लगातार बढ़ती जा रही हैं. शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के समीप गुना जिले के कुंभराज निवासी एक युवक पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर उसका पर्स, नगदी और जरूरी दस्तावेज़ लूटकर फरार हो गए. घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार गुना जिले के कुंभराज निवासी अनिल कुशवाहा कुबेरेश्वर धाम दर्शन के लिए आए थे. पीडि़त ने बताया कि रेलवे स्टेशन से बाहर निकलकर थोड़ी दूर ही चले थे कि एक कार आकर रुकी. कार से उतरे अज्ञात बदमाशों ने बिना किसी बातचीत के उन पर हमला कर दिया. पीडि़त का कहना है कि बदमाशों ने उनके पैर पर लगातार तीन डंडे मारे, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया. इसके बाद आरोपियों ने जेब से पर्स निकाल लिया, जिसमें 4 हजार रुपये नकद तथा कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कार से मौके से फरार हो गए. सूचना मिलने पर पहुंची 108 एम्बुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

 

Next Post

नकबजनी के चार आरोपियों को दबोचा

Sat Jul 11 , 2026
इछावर। पुलिस ने गत दिनों घटित नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 7 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवर और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं. पुलिस के अनुसार फरियादी राजेश कुमार श्रीवास्तव, निवासी खेड़ीपुरा ने रिपोर्ट दर्ज […]

You May Like