सतना: नागौद थाना नागौद क्षेत्र के मौहारी निवासी विजय केवट (30) पिता छेदीलाल केवट की छेलाहा तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल जिला अस्पताल, सतना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
