11 सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

सारनी। बिजली उत्पादन में अहम भूमिका निभाने वाले सभी सेवानिवृत कर्मचारियों की सेवाओं को सदैव याद किया जायेगा. उपरोक्त उदगार मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी के चीफ इंजीनियर सुशील कुमार लिल्होरे ने कर्मचारियों की सेवानिवृत के बिदाई अवसर पर व्यक्त किये है. पावर प्लांट सारनी से 30 जून को सेवानिवृत्त हुए 11 अधिकारी-कर्मचारियों के सम्मान में प्रशिक्षण कक्ष में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह और मिष्ठान, पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई।कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे मुख्य अभियंता सुशील कुमार लिल्होरे, 660 प्रोजेक्ट मैनेजर एस.एन सिंह ने सभी के दीर्घकालीन सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि इनके कठिन परिश्रम और निष्ठा से ही विद्युत गृह प्रगति के पथ पर अग्रसर रहा है। कहा आप सभी का अनुभव और मार्गदर्शन संस्थान के लिए सदैव महत्वपूर्ण रहेगा। सेवानिवृत्त कर्मियों ने भी अपने सेवाकाल के अनुभव साझा कर प्रबंधन एवं साथियों का आभार जताया। सेवानिवृत्त हुए 11 अधिकारी-कर्मचारी में अजय कुमार वर्मा, श्रीमती प्रेमलता पॉलराज, सतीश कुमार चौहान, भगवान घानेकर, विष्णु पंवार, रमेश कुमार चौरे, राजकुमार गुलतकर, प्रहलाद यादव, मधुकर उघड़े, श्रीमती कमलबाई मोरे, शिवमणि शर्मा – सुरक्षा निरीक्षक शामिल है प्लांट प्रबंधन द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। इस दौरान नियमानुसार दावों का भुगतान भी किया गया। समारोह में विद्युत गृह के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी संघ के पदाधिकारी, समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Next Post

शिक्षकों की कमी और अधूरी किताबों के सहारे शुरू हुई सांदीपनि योजना, अभिभावक चिंतित

Thu Jul 2 , 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी सांदीपनि विद्यालय योजना की शुरुआत कई चुनौतियों के बीच हुई है। सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से बेहतर शिक्षा देने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना में सत्र के पहले ही दिन से शिक्षकों की कमी, पाठ्यपुस्तकों की अनुपलब्धता और भवन संबंधी […]

You May Like