अहमदाबाद बम ब्लास्ट के आतंकी को मिला 8 दिन का पैरोल

उज्जैन। अहमदाबाद बम ब्लास्ट में शामिल आतंकी को 8 दिन की पैरोल पर गुजरात पुलिस उज्जैन लेकर आई है। आतंकी 8 अक्टूबर तक अपने घर रहेगा। वर्ष 2008 में गुजरात के अहमदाबाद में एक के बाद एक धमाके हुए थे जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी। आतंकी संगठन द्वारा किए गए धमाकों के बाद एसटीएफ और पुलिस ने उज्जैन सहित देश के अलग-अलग हिस्से से आतंकियों को गिरफ्तार किया था 38 आतंकियों को सजा सुनाई जा चुकी है। जिसमें उज्जैन का आतंकी मोहम्मद शफीक अंसारी निवासी आगर रोड मित्र नगर भी शामिल था। जिसे फांसी की सजा हो चुकी है। आतंकी को 8 दिन की पैरोल मिलने पर गुजरात पुलिस उसे उज्जैन लेकर आई है। बताया जा रहा है की फांसी की सजा को सुप्रीम कोर्ट में माफ करवाने के लिए आतंकी मोहम्मद शफीक अंसारी परिवार से मदद मांगने के लिए आया है। गुजरात पुलिस के साथ चिमनगंज थाना पुलिस मित्र नगर में तैनात की गई है। 8 अक्टूबर को उसे वापस गुजरात की साबरमती जेल ले जाया जाएगा। पिछले वर्ष भी शफीक अंसारी अपनी बेटी की शादी में शामिल होने के लिए चार दिन की पैरोल पर उज्जैन आया था। वहीं कुछ माह पहले बम ब्लास्ट में शामिल उज्जैन के बेगम बाग में रहने वाले आतंकी अबरार को भी बेटी की शादी होने पर पैरोल पर गुजरात पुलिस उज्जैन लेकर आई थी। बम ब्लास्ट में उज्जैन से जुड़े आतंकियों में सफदर नागौरी, कमरुद्दीन नागोरी और आमिल परवेज भी शामिल है। बम ब्लास्ट में 38 आरोपियों को सजा सुनाई गई है।

Next Post

देवास रोड पर युवती को अज्ञात वाहन ने कुचला

Sat Oct 3 , 2026
उज्जैन। देवास रोड पर एक बार फिर देर रात हुई दुर्घटना में युवती की मौत हो गई। सडक़ पार करते समय हुए हादसे में अज्ञात वाहन होना सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है युवती का पोस्टमार्टम कराया गया है। नरवर थाना पुलिस ने बताया कि रात […]

You May Like