एसबीसी चुनाव: हर दौर के साथ मुकाबला रोचक, भदौरिया और गौरव मिश्रा ने बनाई बढ़त

जबलपुर। एमपी स्टेट बार काउंसिल निर्वाचन-2026 की मतगणना जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, मुकाबला भी उतना ही दिलचस्प होता जा रहा है। अब तक की गिनती में राकेश सिंह भदौरिया, गौरव मिश्रा, जितेन्द्र कुमार शर्मा, दिनेश कुमार शुक्ला और डॉ. विजय कुमार चौधरी बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि महिला वर्ग में प्रतीका पाठक सबसे आगे चल रही हैं।

जिला ग्वालियर, हरदा और होशंगाबाद की मतपेटियों की गिनती का एक चरण बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हुआ। नर्मदापुरम जिले की तहसीलों की मतगणना गुरुवार को होगी, जबकि इंदौर की मतपेटियों की गिनती भी शुरू होगी। मतगणना के हर चरण में प्रत्याशियों और उनके अधिकृत प्रतिनिधियों की मौजूदगी से पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष बनी हुई है। महिला प्रत्याशियों ने भी मुकाबले को रोचक बना दिया है। प्रतीका पाठक के साथ अब्बू पटेल, राजकुमारी शर्मा, गायत्री सुर्वे और रश्मि ऋतु जैन भी मजबूत दावेदारी के साथ चुनावी दौड़ में बनी हुई हैं। इससे अधिवक्ता समुदाय में महिला नेतृत्व की बढ़ती भागीदारी भी साफ दिखाई दे रही है। 16 जून से जारी मतगणना में अब तक 21,304 मतपत्रों की गणना हो चुकी है। इनमें 20,514 मत वैध पाए गए, जबकि 790 मतपत्र नियमों के अनुरूप नहीं होने से निरस्त कर दिए गए। निर्वाचन की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मतगणना का प्रतिदिन सीधा प्रसारण किया जा रहा है। अब सभी की निगाहें अगले चरण की मतगणना पर टिकी हैं, जहां बढ़त का समीकरण बदल भी सकता है।

Next Post

भोपाल पुलिस आयुक्त का व्यक्तिगत उपस्थिति की छूट का आवेदन हाईकोर्ट ने स्वीकारा

Wed Jul 1 , 2026
जबलपुर। भोपाल पुलिस आयुक्त की तरफ से व्यक्तिगत उपस्थित की छूट प्रदान करने की छूट प्रदान करने का आवेदन प्रस्तुत करते हुए अपीलकर्ता को गिरफ्तार करने लिए 15 दिनों का समय प्रदान करने का आग्रह किया गया। हाईकोर्ट जस्टिस विवेक अग्रवाल तथा जस्टिस ए के सिंह की युगलपीठ ने उनके […]

You May Like