
भोपाल। कोलार थाना इलाके में एक 15 साल की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मामले का खुलासा तब हुआ, जब छात्रा गर्भवती हो गई और परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को मौके पर गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक नाबालिग एक निजी स्कूल में पढ़ाई करती है. उसके माता पिता किराए के घर में बच्चों के साथ रहते हैं. उनके ही पड़ोस में शुभम दिवारे नाम का युवक रहता है और एक कैफे पर काम करता है. बीते 28 जनवरी को आरोपी शुभम ने छात्रा को घुमाने के बहाने से लेकर गया था. आरोपी ने मौका पाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद उसने छात्रा को डरा धमका कर उसका लगातार फायदा उठाया. दो दिन पहले जब छात्र ने पेट दर्द की समस्या अपने परिजनों को बताई. परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने छात्रा को 2 महीने की गर्भवती बताया. परिजनों ने छात्रा से जानकारी लेने के बाद आरोपी शुभम के खिलाफ केस दर्ज कराया. कोलार पुलिस ने मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
