कटारा हिल्स ब्लाइंड मर्डर: एक कत्ल, 140 संदिग्ध संपर्क और HIV का खौफ

भोपाल:कटारा हिल्स क्षेत्र के चर्चित ब्लाइंड मर्डर केस की जांच अब कई चौंकाने वाली परतें खोल रही है। एफएसएल टीम की मौजूदगी में आरोपी ने घटनास्थल पर हत्या की पूरी वारदात दोहराई, जिसके बाद पुलिस ने मौके से मिले साक्ष्यों और आरोपी के बयान का मिलान शुरू कर दिया है। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, हत्या के पीछे की कहानी के साथ आरोपी के संपर्कों का एक बड़ा नेटवर्क भी सामने आ रहा है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी से जुड़े 140 से अधिक लोगों के एक ग्रुप की जानकारी सामने आई है। जांच में पता चला है कि आरोपी सोशल नेटवर्किंग और जेंडर आधारित मोबाइल ऐप के जरिए लोगों के संपर्क में आता था। पुलिस अब उसके मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट और कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाल रही है, ताकि उसके संपर्क में रहे लोगों की पहचान की जा सके और पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा सकें।जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था। देर रात ड्यूटी के दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों में उसकी आवाजाही रहती थी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इसी दौरान उसकी अन्य लोगों से पहचान हुई और क्या ये संपर्क हत्या की वजह या घटनाक्रम से जुड़े हैं।

पूछताछ के दौरान आरोपी के निजी संबंधों से जुड़े कई पहलू सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पुरुषों के साथ संबंध थे, वहीं महिलाओं से भी उसके संपर्क होने की जानकारी मिली है। इसी दौरान आरोपी के एचआईवी पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने उसके संपर्कों की जांच और तेज कर दी है।
अब पुलिस की जांच सिर्फ हत्या की वजह और वारदात तक सीमित नहीं है, बल्कि आरोपी के डिजिटल रिकॉर्ड, सोशल नेटवर्क, पुराने संपर्कों और घटनाक्रम से जुड़े संभावित लोगों तक पहुंचने पर केंद्रित है। पुलिस को उम्मीद है कि डिजिटल साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर इस मामले से जुड़े कई और रहस्य सामने आ सकते हैं।

Next Post

'प्रीतम एंड पेड्रो' में फिर साथ आए राजकुमार हिरानी और अरशद वारसी, बताया 20 साल पुरानी क्रिएटिव केमिस्ट्री का राज

Sat Jun 27 , 2026
मुंबई, 27 जून (वार्ता) बॉलीवुड फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने अपनी पहली ओटीटी सीरीज़ ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ को लेकर अभिनेता अरशद वारसी के साथ अपनी दो दशक पुरानी रचनात्मक साझेदारी के अनुभव साझा किए हैं।करीब 20 साल बाद दोनों ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में फिर साथ आए हैं, जिसमें अरशद वारसी एक […]

You May Like