
रतलाम। बिलपांक थाना क्षेत्र में हाईवे पर बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के करीब दो दिन बाद महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार 6 जून शाम करीब 4.30 बजे होटल अभिनंदन के पास ग्राम सरवड़ और रत्तागिरी के बीच हाईवे मार्ग पर बाइक से गिरने के कारण राधाबाई पति रामचंद्र चौधरी (50) निवासी निंबोदा पार, थाना देपालपुर, जिला इंदौर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। महिला का उपचार चल रहा था, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर 8 जून की रात करीब 9.10 बजे उनकी मृत्यु हो गई।
