खिलचीपुर: ग्राम पंचायत सतनखेड़ी में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और ग्राम पंचायत गतिविधियों की निगरानी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पंचायत कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए. यह कार्य सरपंच प्रतिनिधि एवं ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह खींची की पहल पर कराया गया.सीसीटीवी कैमरे लगने से पंचायत कार्यालय परिसर में आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सकेगी. जिससे पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा. ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे पंचायत के विकास और सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया.
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र सिंह खींची ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पंचायत कार्यालय की गतिविधियों पर निगरानी रखने में सुविधा होगी और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में आवश्यक जानकारी उपलब्ध हो सकेगी.
कैमरे लगाए जाने के दौरान ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला. ग्रामीणों ने पंचायत की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों की अपेक्षा जताई. ग्रामीणों का मानना है कि सीसीटीवी व्यवस्था से पंचायत कार्यालय की सुरक्षा के साथ-साथ कार्यप्रणाली में भी अधिक पारदर्शिता आएगी. इस दौरान भोजपुर टीआई अजय यादव मौजूद रहे.
