चेम्बर चुनाव को लेकर सरगर्मी पूरे चरम पर

सतना:शहर के प्रतिष्ठत व्यापारी संस्था के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर इन दिनों शहर में गतिविधियां पूरे चरम पर है.चर्चा यह भी है कि अध्यक्ष के लिए चर्चा में आए चार नामों के अतिरिक्त भी कुछ सदस्य व्यक्तिगत तौर पर सदस्यों से सम्पर्क कर अपनी दावेदारी जता रहे हैं.ऐसी सम्भावना व्यक्त की जा रही है कि आधा दर्जन सदस्य किस्मत अजमाने के लिए चुनाव मैदान में उतर सकते हैं.

चेम्बर की अंतिम कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार संस्था का61वां अधिवेशन 26 जून को संस्था के परिसर के स्थान पर निजी रिसोर्ट में आयोजित किया जा रहा है.इस अवसर पर पुरानी कार्यकारिणी अपने आय व्यय का विवरण प्रस्तुत करने के साथ अपनी पिछले दो वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी देगी.अधिवेशन के बाद आगामी सत्र के लिए नई कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया प्रारम्भ हो जाएगी.परम्परानुसार इस बार भी जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता के पी शर्मा को चुनाव अधिकारी का दायित्व सौपा गया है.

संस्था ने अधिकृत तौर पर यह जानकारी दी है कि यदि आवश्यकता हुई तो मतदान 28 जून को संस्था के परिसर में ही सम्पन्न होगा.बताया गया है कि इस बार मतों के गिनती का काम अगले दिन 29 जून को किया जा सकता है.हालांकि इसकी किसी ने अधिकृत पुष्टि नहीं की है,क्योकि इस मामले में अन्तिम निर्णय लेना का अधिकार चुनाव अधिकारी का होता है.इस बीच कई खेमों में बंटे चेम्बर के सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए सभी बड़े प्रत्याशियों ने शहर के बड़े होटल व रिसार्ट में रात्रिकालिन पार्टियों का आयोजन कर लिया है.

इसके बावजूद सदस्यों का रूख यह नहीं स्पष्ट कर पाया कि उनके मन में इस बार किसे मौका देना का निर्णय बन रहा है.वर्तमान अध्यक्ष सतीश सुखेजा ने सबसे पहले अपने पैनल की घोषणा कर दूसरे दावेदारों के लिए चुनौती खडी कर दी है.इसके अलावा मनोहर डिगवानी ने भी अपना पैनल तैयार कर चुनाव में सभी वर्गों को पर्याप्त महत्व दिया है.

शेष पूर्व महामंत्री संदीप जैन और अशोक अग्रवाल बिना पैनल के चुनाव मैदान पर उतरने का मन बना चुके है.इसके अलावा राजेश खत्री ने भी अन्दर ही अन्दर अध्यक्ष के लिए अपनी दावेदारी जताई है.जानकारों के अनुसार जातिगत समीकरणों में पूरी तरह उलझ चुके चेम्बर चुनाव में किसे सफलता मिलेगी इसको लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है. कई प्रत्याशी जिले के वरिष्ठ नेताओं के सम्पर्क में है.देखना यह है कि कौन किसकी कितनी मदद करता है.

Next Post

सतना मंडी में फिर शुरू हुई ब्रिक्री हड़ताल खत्म, बोली के माध्यम से बिका किसानों का अनाज

Thu Jun 25 , 2026
सतना: स्थानीय कृषि उपज मंडी में व्यापारियों की सांकेतिक हड़ताल समाप्त होने के बाद बुधवार से अनाज की बोली दोबारा शुरू हो गई है। मंडी खुलते ही सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर पहुंचे, जिसके बाद दिनभर सुचारू रूप से खरीद-फरोख्त का काम चला। कृषि उपज […]

You May Like