जुआ फड़ पर छापा: 9 जुआड़ी गिरफ्तार, नकदी बरामद 

जबलपुर। माढ़ोताल पुलिस ने बीती रात राजीव गांधी नगर टाल के पीछे चल रहे जुआ फड़ पर दबिश देकर 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताश के पत्ते और हजारों रुपये की नकदी जब्त की है। माढ़ोताल थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि राजीव गांधी नगर टाल के पीछे ताश के पत्तों पर रुपयों की हार-जीत का दांव लगा रहे जुआरी अतुल सेन, हनी साहू उर्फ साहिल, प्रमेश ठाकुर, अनमोल तिवारी, विक्की पटैल, अनिल रजक, रवि काछी, साहिल पटेल, आकाश ठाकुर को घेराबंदी कर दबोचा। पुलिस ने 52 ताश के पत्ते और कुल 7 हजार 290 रुपये नकद बरामद किए हैं।

Next Post

विम्बलडन में खिताब बचाने उतरेंगे सिनर

Wed Jun 24 , 2026
लंदन, 24 जून (वार्ता) विंबलडन चैंपियनशिप में सेंटर कोर्ट पर पहला मैच खेलना टेनिस में सबसे बड़े सम्मानों में से एक है। अगले हफ़्ते, सोमवार 29 जून को स्थानीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे, जैनिक सिनर यह सम्मान पाने वाले पहले इटैलियन खिलाड़ी बनेंगे, क्योंकि उन्होंने 2025 में जेंटलमैन सिंगल्स का […]

You May Like